Connect with us
Today 22 November : आज बुधवार 22 नवंबर को चंद्रमा का गोचर पूर्वाभाद्र और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होते हुए कुंभ उपरांत मीन राशि पर होगा। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सुनफा नामक शुभ योग बनेगा क्योंकि मीन राशि से दूसरे भाव में गुरु मेष राशि में संचार कर रहे हैं। लेकिन साथ ही मीन राशि में केतु भी चंद्रमा के साथ बैठे हैं। ऐसे में शुभाशुभ ग्रह योग से आज का दिन वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और शुभ रहेगा। जबकि मेष और मकर राशि के जातकों को आज संभलकर चलना होगा। देंखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 22 नवंबर 2023 : वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा सुनफा योग का शुभ लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 22 November 2023 : 22 नवंबर, आज का राशिफल बता रहा है कि वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। आज कुंभ राशि से मीन राशि का संचार होगा, जबकि सूर्य सायन आज धनु राशि में होगा। चंद्रमा के गोचर से आज सुनफा नाम शुभ योग भी बनेगा। इस योग के प्रभाव से आज वृषभ और वृश्चिक के अलावा किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

​मेष राशि वाले आज फैसले गंभीरता से लें

​मेष राशि वाले आज फैसले गंभीरता से लें

मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे बातते हैं कि आज आपको कामकाज में बेहद सतर्क रहना होग। आर्थिक फैसले और बड़े निर्णय सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे और उन्हें बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु और विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद करने से आपको बचना होगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दीप दिखाएं और दूध अर्पित करें।

​वृषभ राशि वालों का आज भाग्य प्रबल रहेगा

​वृषभ राशि वालों का आज भाग्य प्रबल रहेगा

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज दिन भर एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास उलझन के बाद सफल होगा। किसी काम को लेकर आज आप दुविधा में भी रह सकते हैं कि लेकिन मन से नकारात्मक विचारों को हटाकर अपना प्रयास जारी रखें, भाग्य प्रबल है सफलता से मन आनंदित होगा। आज आपको व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिेए अवसर का ध्यान रखें।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करें।

​मिथुन राशि के जातक आज अपने काम पर फोकस बनाए रखें

​मिथुन राशि के जातक आज अपने काम पर फोकस बनाए रखें

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अपने काम पर आप फोकस बनाए रखें। दूसरों को सलाह देने और समझाने में अपना नष्ट न करें नहीं तो परेशानी होगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा या इसकी रूप रेखा बनेगी। आज शाम के समय दूसरों की मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ आपका समय मनोरंजक बीतेगा और बच्चों से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म संबंधी कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। रुचिकर खानपान का भी आयोजन हो सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि के जातकों को भावुकता से नुकसान हो सकता है

​कर्क राशि के जातकों को भावुकता से नुकसान हो सकता है

कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रहण योग में फंसे हुए रहेंगे ऐसे में आज आपका मन भावुक और विचलित हो सकता है। अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। लव लाइफ में आपको संयम और समझदारी से चलना होगा नहीं तो आपस में मनमुटाव और कहासुनी हो सकती है। आज आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अगर आज आपको कोई परेशानी आती है तो आपके परिवार वाले आपका पूरा साथ देंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीखंड चंदन अथवा लाल चंदन का तिलक लगाएं।

​सिंह राशि के जातकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी

​सिंह राशि के जातकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी

सिंह राशि के जातक आज लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। काम का दबाव रहने से कई बार आप क्रोधित भी होंगे जो आपकी छवि को खराब कर सकता है इसलिेए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आज शाम के समय घूमते या किसी से बात करते समय आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। दफ्तर में भी आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपको सहकर्मियों के साथ की जरूरत होगी। सहकर्मियों और साझेदारों से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। किसी पुराने परिचय से आपको करियर में फायदा मिलने का भी योग है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

​कन्या राशि के जातकों का रिश्ता होगा बेहतर

​कन्या राशि के जातकों का रिश्ता होगा बेहतर

कन्या राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज सितारों का पूरा साथ सहयोग मिल रहा है। आपकी राशि से सप्तम भाव में आकर चंद्रमा आज आपको कलात्मक अभिरुचि प्रदान करेंगे। आप परंपरा और पैटर्न से हटकर आज कुछ नया काम कर सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। आज आपको व्यापार में बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। आज आपको कोई उत्साहवर्धक आनंददायक खबर भी मिल सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा देवी 32 नामों का जप करें, गाय को हरा चारा खिलाएं।

​तुला राशि के जातकों को सेहत और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए

​तुला राशि के जातकों को सेहत और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए

आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज पांचवे उपरांत छठे भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आपको दिन के पहले भाग में लाभ और खुशी मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर के बाद कार्य व्यवसाय में आपको परेशानी और मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, सेहत और शत्रु के प्रति सतर्कता बनाए रखें। आज आप अपनी किसी प्रिय वस्तु के खोने से दुखी हो सकते हैं, कीमती सामान संभालकर रखें।

आज भाग्य 71% तक आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेशस्तोत्र’ का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि वाले करियर में उन्नति और लाभ पाएंगे

​वृश्चिक राशि वाले करियर में उन्नति और लाभ पाएंगे

आज वृश्चिक राशि के जातकों सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में आकर चंद्रमा आपको शिक्षा और करियर में उन्नति और लाभ दिलाएंगे। आज आपके ऑफिस और कार्यक्षेत्र में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको फायदा होगा। आज शाम का समय आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। लव लाइफ में आज जोश उत्साह बना रहेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। घर में उत्सव आनंद का माहौल रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​धनु राशि के जातकों को प्रयास में सफलता मिलेगी

​धनु राशि के जातकों को प्रयास में सफलता मिलेगी

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिेए सुखद रहेगा। आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन या भवन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। माता की सेहत नरम चल रही है उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी। अगर आप अपने कार्य का विस्तार करना चाहते हैं या नया बिजनस शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। सुख साधनों और मनोरंजन पर आप धन खर्च करेंगे।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन मिसरी का भोग लगाएं।

​मकर राशि के जातकों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

​मकर राशि के जातकों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से तीसरे घर में आज चंद्रमा का संचार होने जा रहा है तो जोखिम वाले कार्यों में सतर्कता बरतें। जोश में होश खोना नुकसानदायक हो सकता है। भाई बहनों से व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। यात्रा और वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है। वाद विवाद वाले विषयों से दूर रहें और वाणी में मधुरता बनाए रखें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज समझदारी से काम लेना होगा, काम अटकने की आशंका है। खर्च के मामले में आपको संभलकर चलना होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दूध अर्पित करें।

​कुंभ राशि के जातकों को वाद विवाद से बचना चाहिए

​कुंभ राशि के जातकों को वाद विवाद से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लिए सितारे बातते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में गंभीरता पूर्वक चलना होगा। किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए आज किसी से उलझने से आपको बचना होगा। कोर्ट कचहरी और प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। पूर्व में लिए गए फैसले पर आपको आज हर्ष होगा। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो परिवार से इस विषय में बात कर सकते हैं, मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है।

आज भाग्य 73% तक आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

​मीन राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

​मीन राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि माता पिता की सलाह से आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए आज का दिन आपके दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर में आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है ऐसे में आज आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। लेकिन आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढेगा। शाम के समय परिवार के साथ आप मनोरंजक और सुखद पल बिताएंगे।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का सुबह शाम जप करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page