Connect with us
Today, 22 October : आज का राशिफल 22 अक्टूबर दिन रविवार के दिन महा अष्टमी की पूजा अर्चना की जाएगी और इस दिन चंद्रमा का संचार मकर राशि में होगा। ग्रह-नक्षत्रों का यह शुभ संयोग कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है...

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2023: महा अष्टमी पर मिथुन और सिंह राशि वालों के सम्मान और लाभ में होगी बढ़ोतरी, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 22 October 2023: आज का राशिफल 22 अक्टूबर दिन रविवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि की पूजा अर्चना की जाएगी और महा अष्टमी का उपवास भी किया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है और चंद्रमा भी मकर राशि में संचार करने वाले हैं। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से मिथुन राशि वालों का जनसमर्थन के साथ धन व सम्मान बढ़ेगा और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं धनु राशि वाले दिन भर कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशिफल: उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होंगे

मेष राशिफल: उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होंगे

मेष राशि वालों को आज पैतृक संपत्ति मिल सकती है, जिसकी आपने कभी इच्छा भी नहीं की थी, जिससे आप खुश नजर आएंगे। किसी बुजुर्ग सदस्य के कारण ही आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आज परिवार का कोई सदस्य रूठ जाता है तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। अपना आलस्य त्याग कर अपने काम में लगना होगा, तभी आप इसे पूरा करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

वृषभ राशिफल: अच्छे प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी

वृषभ राशिफल: अच्छे प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी

वृषभ राशि वाले आज घर या व्यवसाय में कोई भी काम करें तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उसके पूरा न हो पाने का खतरा रहेगा। यदि आज आपके घर में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से आप इसे खत्म करने में सफल रहेंगे। बहन की शादी के लिए किसी अच्छे प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय किसी सामाजिक समारोह में जाएंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

मिथुन राशिफल: आपका जनसमर्थन बढ़ेगा

मिथुन राशिफल: आपका जनसमर्थन बढ़ेगा

मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्रों की ओर प्रयास करेंगे, जिससे आपका जनसमर्थन बढ़ेगा और लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करना है तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। माता के साथ भी कुछ बहस हो सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय तक खराब हो सकता है। सायंकाल का समय किसी दोस्तों के कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

कर्क राशिफल: घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे

कर्क राशि वाले आज भाइयों की मदद से धीमे चल रहे कारोबार के लिए कोई सलाह मांग सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज आप उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आज आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही लें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। घर में साज सजावटी वस्तुओं पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

सिंह राशिफल: मन की बात साझा करेंगे

सिंह राशिफल: मन की बात साझा करेंगे

सिंह राशि वालों की आज मुलाकात किसी ऐसे मित्र से हो सकती है, जिससे आप लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे, जिससे आपको खुशी होगी। महा अष्टमी के दिन घर पर कन्या पूजन जैसा धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। माता-पिता से अपने मन की बात साझा करेंगे और नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिफल: किसी मेहमान का आगमन होगा

कन्या राशिफल: किसी मेहमान का आगमन होगा

कन्या राशि वाले आज घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो इसके लिए कर्ज ले सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। छोटा कारोबार करने वाले लोग आज उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से थोड़े चिंतित रहेंगे। विदेश से कारोबार करने वालों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशिफल: किसी धार्मिक स्थल पर रहेंगे

तुला राशिफल: किसी धार्मिक स्थल पर रहेंगे

तुला राशि वाले आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और सरकारी अधिकारियों से शुभ समाचार भी मिल सकता है। रविवार की छुट्टी की वजह से पूरा परिवार एक साथ रहेगा और शोर शराबा का माहौल रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर रहेंगे।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशिफल: किसी व्यक्ति से अच्छा लाभ होगा

वृश्चिक राशिफल: किसी व्यक्ति से अच्छा लाभ होगा

वृश्चिक राशि वाले आज भाइयों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करने के लिए अपने कुछ काम स्थगित कर सकते हैं, जिनकी वजह से पूरा दिन व्यस्त रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अच्छा लाभ होगा। सायंकाल का समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोली खिलाएं और गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल: कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी

धनु राशिफल: कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी

धनु राशि वालों की आज व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन उसके कारण आप अपना किया हुआ काम खराब न कर लें। इसलिए आज एक साथ कई काम हाथ में लेने से पहले आपको यह सोचना होगा कि कौन सा काम पहले करना है और कौन सा बाद में। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपके और आपके बच्चों के बीच चल रहे विवाद के लिए परिवार के सदस्यों से मदद मिल सकती है। सायंकाल के समय परिवार वालों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

मकर राशिफल: संतुष्ट महसूस करेंगे

मकर राशिफल: संतुष्ट महसूस करेंगे

मकर राशि वाले आज अगर कोई नया बिजनस शुरू करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल होगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को कुछ समय के लिए टालते हैं तो ध्यान रखें कि वह कोई सरकारी कार्य न हो, अन्यथा वह लंबे समय तक लंबित रह सकता है। आज आप कम लाभ से भी संतुष्ट महसूस करेंगे, जिससे आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय दोस्तों से जरूरी जानकारी मिलेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

कुंभ राशिफल: अधूरा कार्य पूरा करेंगे

कुंभ राशिफल: अधूरा कार्य पूरा करेंगे

कुंभ राशि वाले आज जो भी काम करेंगे, बिना यह सोचे करेंगे कि वह पूरा होगा या नहीं, लेकिन आपको नकारात्मक ऊर्जा को मन में आने से रोकना होगा और हर काम सावधानी से करना होगा। शत्रुओं के कारण थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन शाम होते-होते आपके शत्रु आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति से कोई लेन-देन करना है तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय घर का कोई अधूरा कार्य पूरा करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मीन राशिफल: कारोबार में अच्छा लाभ होगा

मीन राशिफल: कारोबार में अच्छा लाभ होगा

मीन राशि वाले आज दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, इस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा। व्यापारी अगर आज कार्यस्थल में कोई बदलाव करते हैं तो फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं। बच्चों के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। महा अष्टमी की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और दान पुण्य पर कुछ खर्चा भी करेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कारोबार में अच्छा लाभ होगा। सायंकाल के समय बच्चों के साथ किसी मेले में जा सकते हैं।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page