Connect with us
Today 16 September : आज 16 सितंबर को हस्त नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के साथ ही आज मंगल भी कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल का शनि एवं गुरु षडाष्टक योग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा जबकि सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज 16 सितंबर का दिन वृषभ, सिंह के साथ ही बाकी सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 16 सितंबर 2023: शनि मंगल योग का आज सिंह राशि को मिलेगा लाभ, जानें आपकी राशि पर कैसा प्रभाव

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 16 September 2023: 16 सितंबर शनिवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि में मंगल के साथ हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा और मंगल का आज कुंभ राशि में चल रहे शनि और मेष राशि में चल रहे गुरु से षडाष्टक योग बना रहा है। ग्रहों का यह योग वृषभ राशि के जातकों को परेशानी देगा लेकिन सिंह राशि के जातकों लाभ और सम्मान दिलाएगा। आइए जानते हैं आज शनि मंगल योग का किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि वालों के अच्छी खबर मिलेगी

मेष राशि वालों के अच्छी खबर मिलेगी

आज मेष राशि के जातकों को संतान पक्ष से खुशी मिेलेगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा, किसी पार्टी उत्सव का आयोजन हो सकता है। आज आपको नौकरी और व्यवसाय में सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे और आपका उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप मनोरंजन के पल बिताएंगे। मात पिता के साथ भी आपका तालमेल बना रहेग।

आज भाग्य 98% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा और परिक्रमा करें।

​वृषभ राशि के जातक वाणी और क्रोध पर काबू रखें

​वृषभ राशि के जातक वाणी और क्रोध पर काबू रखें

आज वृषभ राशि के जातकों को नौकरी व्यापार में बेहद सतर्कता के साथ काम करना होगा। विरोधी आज ताक में रहेंगे और आपकी छोटी सी गलती का भी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में आज आप कोई साहसिक निर्णय ले पाएंगे। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

आज भाग्य 86% तक वृषभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

​मिथुन राशि वालों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे

​मिथुन राशि वालों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे

आज मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको व्यापार में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। बिजनस में आज आप जो भी काम करने का फैसला करेंगे, उसमें आप जरूर सफल होंगे। अगर संभव हो तो आज आप किसी ऐसे काम में निवेश करें जो भविष्य में आपको लाभ दिलाए। लंबी अवधि का निवेश आपके लिए फायदेमंद होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे वे कड़ी मेहनत करेंगे और परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आज आपके परिवार में धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आलस्य से बचें नहीं तो आपका सोचा हुआ कोई काम अटक सकता है।

आज भाग्य 91% तक मिथुन राशि के जातको का साथ दे रहा है। शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​कर्क राशि के जातकों को आज जोखिम लेने से बचना होगा

​कर्क राशि के जातकों को आज जोखिम लेने से बचना होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा। अगर आप कोई बड़ा जोखिम लेते हैं तो यह आपके लिए नई परेशानियां खड़ी कर सकता है। आज आप किसी पुरानी बात के बारे में सोचेंगे और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ जरूर मिलेगा। आज शाम के समय माता-पिता और परिवार के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

आज भाग्य 74% तक कर्क राशि के जातकों के साथ रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​सिंह राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी

​सिंह राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी

आज सिंह राशि के जातकों की धन प्राप्ति की इच्छा अवश्य पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यस्तता के बीच आज आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे और रोमांटिक पल साथ बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अपने किसी सहयोगी से कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। भाइयों के सहयोग से आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज आपको शाम के समय वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी। कुछ वरिष्ठ लोगों की बातों से आपका मनोबल बढ़ेगा।

आज भाग्य 79% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

​कन्या राशि वालों के किसी रुके हुए कार्य में गति आएगी

​कन्या राशि वालों के किसी रुके हुए कार्य में गति आएगी

आज कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने दम पर आगे बढना होगा। अगर आप दूसरों से उम्मीद रखेंगे तो आपको निराशा होगी। वैसे आज आपको किसी रुके हुए कार्य में प्रगति मिलेगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर किसी से मतभेद या तनाव है तो आपको आज संयम से काम लेना होगा नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहेगा। लंबी अवधि के लिए निवेश करना भी आज शुभ फलदायी होग।

आज भाग्य 73% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

​तुला राशि के जातक अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें

​तुला राशि के जातक अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव वाला रह सकता है। किसी पसंदीदा वस्तु के खोने और चोरी होने का भय आज बना हुआ है। इसलिए आज यात्रा पर जाएं तो बहुत सोच-विचार कर ही जाएं। आज आपका काम बनते-बनते भी अटक सकता है। रात्रि के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​वृश्चिक राशि वाले समय पर काम पूरा करने पर फोकस करें

​वृश्चिक राशि वाले समय पर काम पूरा करने पर फोकस करें

आज के दिन आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी पैसा खर्च करेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने कुछ महत्वपूर्ण काम टाल देंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण है तो उसे समय पर पूरा करें। आपको शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के समय आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिसमें कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।

आज भाग्य 88% तक वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि के जातकों के दिन व्यस्तता में बीतेगा

​धनु राशि के जातकों के दिन व्यस्तता में बीतेगा

आज धनु राशि के जातक अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने और किसी नई डील को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय कम निकाल पाएंगे और आपका जीवनसाथी आपसे नाराजगी व्यक्त करेगा। अगर ऐसा है तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे और उनके साथ मनोरंजक पल भी बिताएंगे। यदि कोई पारिवारिक समस्या है तो भाई-बहनों के सहयोग से आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 76% तक धनु राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का चोला भेंट करें।

मकर राशि के जातक आज बड़े निर्णय संभलकर लें

मकर राशि के जातक आज बड़े निर्णय संभलकर लें

आज मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, आप अपने व्यवसाय में छोटे-मोटे जोखिम उठा सकते हैं, लेकिन कोई भी बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कटु शब्द भी सुनने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी महिला मित्र की मदद से लाभ और उन्नति का मौका मिल सकता है। आज आपको पिता और पिता समान किसी व्यक्ति की मदद मिलेगी।

आज भाग्य 92% तक मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना होगा

कुंभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना होगा

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेकर ही करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा नहीं तो अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज लाभ पाने के लिए आंख और कान दोनों खोलकर काम करें।

आज भाग्य 69% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा

मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा

आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। किसी व्यक्ति की मदद करके आपको मानसिक संतोष और खुशी मिलेगी। आज आप दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसे करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम को परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 75% तक मीन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल को गुड़ मिश्रित जल अर्पित करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page