Connect with us
Today 14 September : आज 14 सितंबर को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है। ऐसे में आज सिंह राशि में बुध और चंद्रमा का संयोग बना है। इस शशि बुध योग से आज गुरुवार का दिन कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और शुभ रहेगा। जबकि आज गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग भी बना हुआ है जिसका लाभ भी आज कई राशियों को मिलेगा। जानें अपना आज का राशिफल, देखें कैसा बीतेगा आपका दिन।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 14 सितंबर 2023: शशि बुध योग से आज कर्क, कन्या और वृश्चिक सहित कई राशियों को मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 14 September 2023: राशिफल 14 सितंबर की बात करें तो ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि आज शशि बुध योग सिंह राशि में बना हुआ है। साथ ही आज चंद्रमा और सूर्य का गुरु के साथ नवम पंचम योग भी प्रभाव में है। इन स्थितियों में आज गुरुवार का दिन कर्क राशि, कन्या राशि और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद लाभप्रद होगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि के जातकों को आज किए कार्य का भविष्य में फायदा मिलेगा

मेष राशि के जातकों को आज किए कार्य का भविष्य में फायदा मिलेगा

आज मेष राशि के जातक कुछ ऐसे व्यावसायिक निर्णय लेंगे जिससे इनको भविष्य में लाभ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास आज भरपूर बना रहेगा जिससे आप दूसरों की सलाह और सुझाव पर गौर नहीं करेंगे क्योंकि इसमें आपको नुकसान का अंदेशा रहेगा। वैसे आज आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे अपने व्यवहार और बातों से सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे। आज आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 88% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

​वृषभ राशि वाले विरोधियों से सतर्क रहें

​वृषभ राशि वाले विरोधियों से सतर्क रहें

वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं आपकी जान पहचान और परिचय का दायरा बढेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। सामान खोने या चोरी होने का भय भी रहेगा इसलिए आपने सामान का ध्यान रखें। पिता और पैतृक पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान हो सकता है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 78% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, बहनों को मीठा खिलाएं।

​मिथुन राशि के लिए आज मेहनत ही सफलता का आधार रहेगा

​मिथुन राशि के लिए आज मेहनत ही सफलता का आधार रहेगा

आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। किसी योजना और कार्य में पूरा परिवार आपके साथ खड़ा होगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यों में सफलता के लिए काफी परिश्रम करना होगा, मेहनत ही सफलता का आधार रहेगा इसलिए भाग्य भरोसे कोई भी काम न छोड़ें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा। आज किसी उलझन भरे काम के सुलझ जाने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। सरकारी क्षेत्र के क्म बन सकते हैं, प्रयास करें।

आज भाग्य 83% तक मिथुन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। माता पिता और गुरु से आशीर्वाद लें, भगवान विष्णु की पूजा करें।

​कर्क राशि वालों का कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा

​कर्क राशि वालों का कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा

आज कर्क राशि के जातक सुबह से ही ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे और अपने तमाम कार्यों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिेलेगा। विपरीतलिंगी मित्रों की ओर से आप सहयोग पाएंगे। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल होगी। मकान और जमीन जायदाद से संबंधित डील में आप सफल रहेंगे। साझेदारों और मित्रों से आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे भी आप सहयोग पा सकेंगे। लव लाइफ में आज समझदारी दिखाएं और संयम से काम लें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। केसर का तिलक लगाएं और गाय को गुड़ चना खिलाएं।

सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

सिंह राशि के सितारे बताते हें कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और लगन से काम करेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आज लव लाइफ में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में छोटे बच्चे आज आपके सामने कुछ मांग रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने का मन बनाते हैं तो आज उसके लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल का मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 79% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप जिस भी काम में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज पद और प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपने माता-पिता से सलाह लेकर ही निर्णय लें, अन्यथा भविष्य में आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। कमाई अच्छी होने से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को अपना मन पढाई पर लगाना होगा, नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं।

आज भाग्य 82% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करें और चंदन का इत्र लगाएं।

तुला राशि वाले आज लाभ पाने के लिए सक्रिय रहें

तुला राशि वाले आज लाभ पाने के लिए सक्रिय रहें

आज तुला राशि के जातक मानसिक रूप से उलझन और परेशानी महसूस करेंगे। कुछ सोचा हुआ काम आज आपका अटक सकता है। एक के बाद एक काम आपके सामने आते रहेंगे जिससे आपका मन विचलित होगा। परिवार में किसी से मतभेद और तनाव चल रहा है तो आज फिर से आपकी वह दबी समस्या उभरकर सामने आ सकती है। व्यापार में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन लाभ पाने के लिए आपको सक्रिय होकर अवसर का लाभ पाने के लिए प्रयास करना होगा। बच्चों की बातों और व्यवहार से मन क्रोधित और निराश हो सकता है।

आज भाग्य 68% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, तुलसी की मिट्टी से तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि वालों को साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों को साहसिक निर्णय का फायदा मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान रहकर कार्य करेंगे और साहसिक निर्णय़ का आपको फायदा मिलेगा। ज आपकी साख सामाजिक क्षेत्रों में भी फैलेगी। आज आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं और आपकी पहचान का दायरा बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को आज जन समर्थन और सहयोग से लाभ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों पर कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ के मामले में दिन थोड़ा प्रतिकूल दिख रहा है, तनाव मिल सकता है।

आज भाग्य 96% तक आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

धनु राशि के लिए आज दिन अच्छा है

धनु राशि के लिए आज दिन अच्छा है

धनु राशि के सितारे आज बताते हैं कि आपके लिए आज व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं। यदि आपका कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज वह भी फाइनल हो सकता है। वैसे आज कोई बड़ा फैसला लेना हो तो पिता अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज विवाह योग्य जातकों की शादी की बात तय हो सकती है। परिवार की ओर से आज आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में दिन अच्छा है। अगर नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता पाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और किसी जरूरतमंद को अन्न धन का दान दें।

मकर राशि के लिए भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा

मकर राशि के लिए भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा

मकर राशि के जो जातक निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लिए गए निर्णय और निवेश का आपको भविष्य में खूब लाभ मिलेगा। यदि भाई-बहनों के साथ संबंधों में कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। सायंकाल का समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे और किसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर आज मकर राशि के जातक परेशान हो सकते हैं, ध्यान रखे।

आज भाग्य 76% तक मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

कुंभ राशि वाले आज दिखावे में खर्च करने से बचें

कुंभ राशि वाले आज दिखावे में खर्च करने से बचें

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि इन्हें आज रोजी रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो कामयाबी मिल सकती है। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, इसलिए अपने मन को कंट्रोल में रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें। जो लोग फैमिली बिजनस में हैं उन्हें आज अपने कार्य व्यवसाय में जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। धन खर्च के मामले में आपको संयम से काम लेना चाहिए। दूसरों को दिखाने के चक्कर में बजट से बाहर जाने से बचें।

आज भाग्य 88% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेश का फायदा मिलेगा

मीन राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेश का फायदा मिलेगा

मीन राशि वालों के लिए आज 14 सितंबर का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आज आपका मन अशांत और विचलित रह सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे उस अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। अगर आपने किसी तरह का निवेश किया है तो वह आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस कार्य के लिए भी दिन अच्छा है।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page