Connect with us
Today 29 November : आज 29 नवंबर बुधवार को बुध का गोचर धनु राशि में हो रहा है जबकि आज मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र पर संचार करते हुए चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में चंद्रमा और बुध के गोचर से आज चंद्रमा और बुध के बीच समसप्तक योग बनेगा और दोनों ग्रह आमने सामने एक दूसरे को देखेंगे। मित्र राशि मिथुन में गोचर करते हुए चंद्रमा आज वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे जबकि वृश्चिक राशि के जातकों को आज सजग होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 29 नवंबर 2023 : वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, मिलेगा चंद्र बुध समसप्तक योग का लाभ

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 29 November 2023 : 29 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि ग्रह गोचर आज वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से शुभ लाभ की स्थिति बनाए हुए हैं। आज चंद्रमा मिथुन राशि में आकर संचार कर रहे हैं जिस पर धनु राशि में गोचर कर रहे बुध की सीधी दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आज चंद्रमा और बुध के बीच समसप्तक योग बन रहा है। जबकि चंद्रमा का शनि के साथ नवम पंचम योग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे

​मेष राशि वालों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज क्रोध और आवेश पर कंट्रोल रखना होगा। सितारे बताते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वैसे सितारे आज यह भी बताते है कि आप आज कुछ नए रिश्तों से भी जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढेगी। कारोबार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सलाह है कि स्थिति चाहे जैसी भी हो लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम नहीं खोना चाहिए।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि के जातक अपने प्रय़ास में सफल होंगे

​वृषभ राशि के जातक अपने प्रय़ास में सफल होंगे

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे, और इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी कारोबार में विस्तार या बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा आपको अपने वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में निवेश से संबंधित काम आपके लिए आज फायदेमंद होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करें।

​मिथुन राशि वालों को व्यवहारिक बनना होगा

​मिथुन राशि वालों को व्यवहारिक बनना होगा

आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है जो आपके लिए लाभप्रद होगा। आपको आज दिन भर कारोबार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप आज भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें किसी बातों में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपको आज संभलकर चलना होगा, व्यस्तता या अन्य कारणों से प्रेमी से दूरी का अहसास हो सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु का दान करें।

​कर्क राशि के लिए आज का दिन तानव भरा रह सकता है

​कर्क राशि के लिए आज का दिन तानव भरा रह सकता है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है। नौकरी में आज आपको अपने किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ना होगा। अधिकारी वर्ग की ओर से टारगेट का तनाव मिल सकता है। अचानक खर्च से भी आप आज परेशान हो सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा अथवा गायत्री मंत्र का जप करें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

​सिंह राशि के जातकों कोई अच्छी खबर मिलेगी

​सिंह राशि के जातकों कोई अच्छी खबर मिलेगी

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी विषयों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सितारे यह भी कहते हैं कि, आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, अथवा किसी तकनीकी समस्या का इनको सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे और इसका आपको फायदा भी मिलेगा।

आज भाग्य 74% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कन्या राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा

​कन्या राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या नौकरी में यदि कोई विपरीत परिस्थिति बनती है तो उसमें भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आपको वाणी की मधुरता भी बनाए रखनी होगी, इससे आप विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बनाए रख पाएंगे। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य आनंदित नजर आएंगे। आज शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।ॉ

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

​तुला राशि के जातकों का दिन आनंद उत्सव में बीतेगा

​तुला राशि के जातकों का दिन आनंद उत्सव में बीतेगा

तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। तुला राशि के जातक आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इन पर इनका धन भी खर्च होगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं और मंदिर में दीप दिखाएं।

​वृश्चिक राशि वालों पर टारगेट का दबाव रहेगा

​वृश्चिक राशि वालों पर टारगेट का दबाव रहेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार अष्टम भाव में हो रहा है ऐसे में आपको आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर आज टारगेट का दबाव रह सकता है। किसी से वाद विवाद से आपको बचना चाहिए। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत सही नहीं है तो उनका विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उनकी परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अचानक खर्च का भी संयोग बनता हुआ दिख रहा है।

आज भाग्य आपका 70% तक आपके पक्ष में रहेगा। आपको उपाय के तौर पर आपको गाय को गुड़ और चना या रोटी खिलाना चाहिए।

​धनु राशि वालों का दिन सुखद बीतेगा

​धनु राशि वालों का दिन सुखद बीतेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज घर परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग देखने को मिलेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में चल रहे चंद्रमा आपके वैवाहिक जीवन में अच्छी साझेदारी दिखाएंगे। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। मानसिक सुख शांति मिलेगी। रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है। किसी शादी समारोह में शामिल होने का भी आज आपको मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। कमाई से मन आनंदित होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको गुरु के मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करना चाहिए।

​मकर राशि वालों को कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे

​मकर राशि वालों को कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।

आज भाग्य 71% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

​कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा

​कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा

कुंभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज इनको किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे जिससे आर्थिक स्थिति इनकी बेहतर होगी। अगर आज आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे वे खुश रहेंगे। शाम का समय आपका मनोरंजक और आनंददायक बीतेगा। लेकिन अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की जांच जरूर करवा लें।ॉ

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ रोटी खिलाएं।

मीन राशि वालों को प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा

मीन राशि वालों को प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा

आज का दिन मीन राशि के लिए सुख साधनों पर खर्च करने वाला रहेगा। साथ ही आज संतान पक्ष से संबंधित कुछ समस्याओं को सुलझाने पर भी आपको समय खर्च करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपको माता से सुख और लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आज हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page