Connect with us
Today 21 November : आज मंगलवार 21 नवंबर को चंद्रमा का गोचर शतभिषा नक्षत्र से होते हुए कुंभ राशि में होगा। ऐसे में चंद्रमा और शनि के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि आज वृश्चिक राशि में चल रहे सूर्य और मंगल दोनों ही नक्षत्र परिवर्तन करते हुए अनुराधा नक्षत्र में आ रहे हैं। सूर्य और मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के साथ शनि और चंद्रमा का संयोग बनाना भी मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक रहेगा। देखें मिथुन और तुला के अलावा आज का दिन अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

धर्म-संस्कृति

आज का राशिफल 21 नवंबर 2023 : मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, मिलेगा सूर्य और मंगल योग का शुभ लाभ्

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 : 21 नवंबर मंगलवार आज ग्रहों की स्थिति में काफी कुछ बदलाव होने जा रहा है। आज मंगल और सूर्य जो वृश्चिक राशि में चल रहे हैं वह नक्षत्र परिवर्तन करते हुए अनुराधा नक्षत्र पर संचार करने जा रहे हैं। मंगल और सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन के साथ आज कुंभ राशि में चल रहे शनि का चंद्रमा का साथ युति संबंध बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन बुध की मिथुन और शुक्र की तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद होगा। देखे आज सितारों का आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव, बता रहा है आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों का पेमेंट आज फंस सकता है

​मेष राशि वालों का पेमेंट आज फंस सकता है

आज का दिन बिजनस और कारोबार के मामले में मेष राशि के लिए सामान्य रहेगा लेकिन आज नौकरी करने वाले लोगों का अपने किसी वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद हो सकता है। आपको किसी बात को तूल देने की बजाय अपने काम से काम रखना चाहिए। कहीं आपका पेमेंट फंसा हुआ है तो आज मिलना मुश्किल होगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन सामान्य बीतेगा। विवाह की बात चल रही है तो बात आज आगे बढ़ सकती है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों को मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है

​वृषभ राशि वालों को मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि वृषभ राशि वालों का दिन आज मिलाजुला रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिल सकती है लेकिन इसके लिए इन्हें परिश्रम भी खूब करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा, ऐसा लगेगा कि आज से कुछ नया शुरू कर रहे हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान और सम्मान बढेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

​मिथुन राशि वालों को नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है

​मिथुन राशि वालों को नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पूरे दिन व्यापार में दिन भर छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। कमाई और लाभ से इन्हें मानसिक संतुष्टि मिलेगी। सितारे बताते हैं कि, इनके वैवाहिक जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो सकता है और रिश्ते में इनके प्रेम और सद्भाव बढेगा। आज आप रात का समय अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में बिताएंगे। आज नौकरी करने वाले लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो आज उन्हें कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है, प्रयास करना चाहिए।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, शनि स्तोत्र का पाठ करें।

​कर्क राशि वालों पर अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है

​कर्क राशि वालों पर अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन और मानसिक परेशानी वाला रह सकता है। अचानक आपके ऊपर काम का दबाव आ सकता है। कुछ लोग आपकी आलोचना भी कर सकते हैं इसलिए अपने काम से काम रखें और दूसरों की बातों को बहुत ज्यादा दिल से न लगाएं। आपको आज कारोबार में सोच समझकर चलना होगा, जो साधन है आज उसी से काम चलाएं, निवेश करने से आपको आज बचना चाहिए।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगा

​सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा

​सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा

आज सिंह राशि के जातकों के सितारे बताते हैं कि परिवार के लोग आपके साथ हर परिस्थिति में आपके साथ नजर आएंगे। आपकी राशि से सप्तम भाव में चल रहे चंद्रमा आपके वैवाहिक जीवन को भी प्रेम और रोमांस से भरपूर बना रहा है। नौकरी में आज के दिन आपका महत्व और प्रभाव बना रहेगा। कुछ नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। बिजनस में लाभ हासिल करने के लिए आज आप खूब प्रयास करेंगे और कुछ नए निवेश और योजनाओं पर भी काम करेंगे। आपके लिए सलाह है कि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करते समय आपको सतर्क रहना चाहिए।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और आज सूर्यदेव को दूध से अर्घ्य देना बेहद शुभ फलदायी होगा।

​कन्या राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें

​कन्या राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें

कन्या राशि के लिए आज सितारे कह रहे हैं कि आप आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहते हुए काम करें। वैसे आज आज आप जो भी काम दिल लगाकर करेंगे, वह पूरा और सफल होगा। अगर आप कोई काम दूसरों से करवाने की सोचेंगे तो वह आगे के लिए टल सकता है। छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा, कई नई चीजों को जानने समझने का अवसर मिलेगा। शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो वह भी आज परिवार के किसी सदस्य की मदद से हल हो सकती है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि के लिए दिन आज रोमांटिक रहेगा

​तुला राशि के लिए दिन आज रोमांटिक रहेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपकी लाइफ में आज रोमांच और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी का आपको संपूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। निकट सगे संबंधियों से आपको फोन और संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा का संयोग भी आज बना हुआ है। बिजनस में आज शुरुआत सुस्ती लेकिन शाम तक कमाई ठीक हो जाने से संतोष महसूस करेंगे। आज आप किसी निकट संबंधी की मदद कर सकते हैं। नौकरी में आज सहकर्मियों से सहयोग के साथ आर्थिक लाभ भी आपको मिलता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। फल अथवा अन्न जरूरतमंदों को दान दें।

​वृश्चिक राशि के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा

​वृश्चिक राशि के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा

आज सोमवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से सुख स्थान में संचार कर रहे हैं। जबकि राशि स्वामी मंगल इनकी राशि में ही विराजमान हैं ऐसे में आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी होगा। नौकरी नौकरीपेशा जातकों को आज अपने सहकर्मियों से भरपूर लाभ और सहयोग मिलेगा। अपनी लगन और मेहनत से वृश्चिक राशि के जातक कठिन कार्य को भी सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आज आपको अपने अधिकारियों के साथ मेलजोल बनाए रखना होगा इससे आपको लाभ मिलने का संयोग बनेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करें।

​धनु राशि के जातकों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

​धनु राशि के जातकों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

सितारे बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको आज बिजनस में कोई ऐसी डील मिल सकती है जिससे आपको आनंदित हो जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि होगी। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए भी आज आप आगे आएंगे। बिजनस करने वाले जातकों को आज दिन भर लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आप भाग ले सकते हैं। यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दीप दिखाएं और जल मिश्रित दूध से सींचे।

​मकर राशि के जातको के लिए दिन खर्चीला रहेगा

​मकर राशि के जातको के लिए दिन खर्चीला रहेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी परिश्रम करना होगा लेकिन इसका आपको खूब लाभ मिलेगा। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद के लिए भी आगे आना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी जो लाभप्रद रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन शॉपिंग के दौरान किसी तरह से टोका टाकी करने से बचें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज माता पिता से बहस विवाद करने से बचें नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। अचानक खर्च का भी संयोग बनेगा।

आज भाग्य 69% तक आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

​कुंभ राशि के जातकों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा

​कुंभ राशि के जातकों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा

आज कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप वाहन या भवन खरीदना चाहते हैं तो आज आपको प्रयास में सफलता मिलेगी। घर के रखरखाव पर आज आप धन भी खर्च कर सकते हैं। बिजनस में आज आपको कर्मचारियों और साझेदारों से लाभ एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों का प्रभाव और महत्व बढेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। दूर रहने वाले संबंधियों से आज आपकी बात हो सकती है और कुछ रोचक जानकारी मिल सकती है।

आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

​मीन राशि के जातक खर्च और सेहत का ध्यान रखें

​मीन राशि के जातक खर्च और सेहत का ध्यान रखें

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और खानपान संबंधी लापरवाही से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में भी आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है क्योंकि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा भी रहेगा। अगर आपकी संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों में भी आप उनका सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page