Connect with us
Uttarakhand Weather Update May 9 मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Uncategorized

आज उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज गर्जना के साथ होगी बारिश, चार धाम यात्री सावधान रहें

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम खराब है। इस वजह से चारधाम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी खराब मौसम से राहत नहीं मिलेगी। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। इन दिनों केदारनाथ धाम में भी कई-कई फीट बर्फ जमी है। बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। सड़कों पर बर्फ जमा होने की वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 20 मई को हेमकुंड साहिब के भी कपाट खुले हैं, लेकिन यहां भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी है। आस्था पथ भी बर्फ से ढका है।

ऐसे में इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा चुनौतीपूर्ण रहेगी। सेना के जवान और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर भी 15 मई तक के लिए रोक लगा दी गई है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts