उत्तराखण्ड
बिंदुखत्ता का युवक नहाने के दौरान अमृतपुर में गौला में डूबा, ट्रेनिंग के दौरान छुट्टी लेकर घर आया था
अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मुताबिक, बिंदुखत्ता के इंदिरानगर नंबर दो निवासी भुवन भट्ट (19) शुक्रवार सुबह अपने दोस्त दीपक फुलारा, अमित यादव और दीपक यादव के साथ कार से अमृतपुर आया था। यहां वह नहाने के लिए नदी में उतरा और गहरे पानी में चला गया। उसका दोस्त दीपक भी उसके पीछे नहाने के लिए जाने वाला था लेकिन आगे बढ़ते ही ततैया ने उसके पैर में काट लिया। इस कारण वह पीछे लौट गया। कुछ समय बाद जब भुवन वापस नहीं आया तो दीपक उसे देखने गया तो वह गहरे पानी में डूबा हुआ था। आस-पास के लोगों की मदद से भुवन को बाहर निकाला गया। यहां से एक किलोमीटर दूर खड़ी कार तक उसे लाया गया। इसके बाद दोस्त उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तघटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। भुवन दो भाइयों में छोटा था। गोरापड़ाव स्थित शिक्षण संस्थान से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहा था। अभी हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।
by TaboolaSponsored LinksHow indians are putting thousands back in their pocketsMYSUNसीमा विवाद में उलझी पुलिसबताया जा रहा है कि काफी समय तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी। काठगोदाम और भीमताल पुलिस के बीच सीमाक्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा। इसके बाद काठगोदाम पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोर्टमार्टम कराया।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)