Connect with us

राजनीति

अफसर नहीं आ रहे बैठकों में, नियुक्तियां भी बंद… दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के संकेत हैं क्या

खबर शेयर करें -

दिल्ली की सरकार कहां और कैसे चल रही है यह इस समय बिल्कुल स्पष्ट नहीं है। सरकार की बैठकों में अफसर में आना बंद कर दिया है और तमाम सारे अफसर की नियुक्तियां भी नहीं हो पा रही हैं। जहां पद खाली है वहां पिछले काफी समय से नहीं नियुक्तियां नहीं हुई है। तो क्या यह दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू होने के संकेत हैं? उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की तमाम कमियों को लेकर लगातार पत्र लिख रहे हैं। अफसर के सहयोग की बात भी सामने आ रही है जो कि सीधा इशारा राष्ट्रपति शासन लगने की तरफ है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’ आतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’आप मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है।

आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। एलजी साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।’

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page