Connect with us

क्राइम

शराब नीति में था संजय सिंह का बड़ा हाथ ताकि अपनों को मिले फायदा…आप सांसद की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। दिल्ली का कथित शराब घोटाला आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के गले की फांस बनता जा रहा है। शुक्रवार दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत १४ दिन के लिए और बढ़ा दी है। संजय सिंह अब २७ अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। इससे उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने २७ अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, संजय सिंह ने दिल्ली अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने ट्रायल कोटज़् द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है।

उधर, ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद ४ अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। ४ अक्टूबर को उन्हें १० अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड १३ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की।

इससे पहले संजय सिंह ने किए थे तमाम सनसनीखेज खुलासे
नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में कथित तौर पर एक करोड़ की रिश्वत खाने का आरोप झले रहे आप सांसद सिंह ने इससे पहले मंगलवार को कोर्ट में कई सनसनीखेज खुलासे किए। इतना तक कह दिया उन्हें किसी ऊपर वाले के कहने पर ऊपर भेजने की तैयारी थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए ऐसी बातें कहीं, जब पांच दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान सिंह ने कहा, रात को साढ़े दस बजे कहा गया कि आपको बाहर ले जाया जा रहा है। पूछने पर बताया कि तुगलक रोड थाने। मैंने पूछा कि क्या जज की इजाजत ली है। मेरे अडऩे पर उन्होंने कहा कि मुझे लिखकर दीजिए, मैंने लिखकर दिया। दूसरे दिन भी यही हुआ। इसका मतलब है कि इनका दूसरा एजेंडा है। अब जज साहब इनसे पूछिए, किस ऊपर वाले के कहने पर मुझे ऊपर भेजने की तैयारी थी, ये इनसे पूछिए। मेरा सिफज़् इतना अनुरोध है कि जहां भी ले जाना है, जज साहब को बता दीजिए।

ईडी ने अपने जवाब में कहा कि वह संजय सिंह को तुगलक रोड थाने नहीं लेकर गए। पूछताछ के लिए अन्य जगह पर ले जाया गया। सिंह की निशानदेही पर कई अहम जानकारी जुटाई गई है। हालांकि न्यायाधीश ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आरोपी आप सांसद संजय सिंह को आज राउज एवेन्यू कोटज़् में पेश किया गया। ईडी ने कोटज़् में संजय सिंह की पांच की रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की थी। ईडी ने कोर्ट में कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं। शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई।

इससे पहले, संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की।

ईडी ने रखी थी कोर्ट में ये दलीलें
बीते गुरुवार को राउज एवन्यू कोटज़् में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा था कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं। ईडी के वकील ने कहा था कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन की रिमांड स्वीकार की जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफ ी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

अदालत ने ईडी से सवाल पूछा था क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा था कि जब फ ोन आपके पास है तो फि र इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कमज़्चारी सवेज़्श ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फ ोन से डेटा मिला है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page