Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस में कौन शामिल होगा और कौन नहीं यह हाई कमान तय करेगा और कोई नहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की है नसीहत है किसको

खबर शेयर करें -

कांग्रेस में शामिल होने पर हाईकमान का अंतिम फैसला, सोशल मीडिया बयानबाजी से बचने की नसीहत

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में किसे शामिल किया जाएगा और किसे नहीं, इसका अंतिम निर्णय हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और नेताओं को सोशल मीडिया पर बयान देने के बजाय संगठन के निर्धारित मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए।

सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोदियाल ने बताया कि उन्होंने पार्टी में शामिल किए जाने के लिए 18 लोगों की सूची हाईकमान को भेजी थी। स्क्रीनिंग के बाद पहले चरण में छह नेताओं को बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल किया गया है। शेष नामों पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रभावशाली और जनाधार वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। हर महीने नए चेहरों को शामिल कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। गोदियाल ने दावा किया कि भाजपा से नाराज कई लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं और बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।

गैस संकट और कालाबाजारी पर सरकार घिरी

इस दौरान गोदियाल ने प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार गैस की कमी और अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है, तो सरकार को इसकी स्पष्ट जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts