Connect with us

मनोरंजन

लंदन में शूटिंग कर रहे अर्जुन कपूर को मलाइका की आई याद, इंस्टा पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

खबर शेयर करें -

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, इन दिनों अभिनेता यूके में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए हैं और ऐसे में उन्हें अपनी लेडी लव की याद आ रही है। यूके से अभिनेता ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और साथ ही मजेदार सवाल भी किया है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा और अपनी एक-एक तस्वीर शेयर की है। दोनों की यह तस्वीर अर्जुन के जन्मदिन के दौरान पेरिस वेकेशन की है।

इस थ्रोबैक तस्वीर में खास बात ये है कि मलाइका और अर्जुन ने ब्लू कलर का एक ही चश्मा पहना हुआ है। दोनों किसी रेस्टोरेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, इसे किसने बेहतर पहना है? मेरा जवाब जानने के लिए राइट स्वाइप करें। राइट स्वाइप करते ही मलाइका की तस्वीर दिखाई देती है, जिसमें वह चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। अब अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट कर अपना जवाब दिया है। मलाइका ने लिखा, ‘हां मैंने’। इसके अलावा फैंस भी दोनों के कूल अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in मनोरंजन

Recent Posts

Facebook

Trending Posts