others
वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राहुल झींगरन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह के प्रतिनिधि नियुक्त
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राहुल झींगरन को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपना स्वास्थ्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके सामाजिक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रावत ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि राहुल झींगरण पिछले कहीं समय से हल्द्वानी समेत जिले के तमाम अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता की मदद के लिए जाने जाते रहे हैं। समय-समय पर उन्होंने प्रदेश मैं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूकता फ्लेट हुए तमाम लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मदद भी की है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उन्हें हल्द्वानी क्षेत्र का प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नागेश गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट समेत तमाम लोगों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैँ।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)