Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश में कल स्कूल और कार्यालय रहेंगे बंद, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, आज स्कूल और कार्यालय बंद

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में आज प्रदेश के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही कई सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

 

प्रदेश में कल स्कूल और कार्यालय रहेंगे बंद, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजकीय शोक के दौरान शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएं।

 

 

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय शोक अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के सरकारी सांस्कृतिक एवं औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

 

 

मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी के निधन की खबर के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों ने उन्हें एक ईमानदार, अनुशासित और विकासशील सोच वाला नेता बताया है। उत्तराखंड के विकास और सुशासन को लेकर उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts