Connect with us
हल्द्वानी बुद्ध पार्क में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फुंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो: रोहित भट्ट

उत्तराखण्ड

अनैतिक कृत्यों के कारोबार से देवभूमि पर दाग: सुमित

खबर शेयर करें -
  • अनैतिक कृत्यों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
    हल्द्वानी। कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश और फिर मंगलवार रात हल्द्वानी के पास एक रिसॉर्ट में अवैध रूप से कसीनो और बार का संचालन के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस खबर से गुस्साए कांग्रेसियों ने बुधवार को यहां बुद्ध पार्क में विधायक सुमित हृदयेश और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
    विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि एक साल पूर्व इसी प्रकार के अनैतिक कृत्यों में लिप्त एक रिसॉर्ट के कारण उत्तराखंड ने अपनी एक होनहार बेटी को खोया और जिसको अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। आरोप लगाया कि अनैतिक कृत्यों का कारोबार राज्य सरकार के संरक्षण में अच्छे से फ ल-फ ूल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिसॉर्ट से सत्ताधारी भाजपा नेताओं के संबंधों की भी जांच होनी चाहिए।
    जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि देवभूमि को शर्मसार करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए चाहे वो सत्ताधारी भाजपा के करीबी ही क्यों न हो। पुलिस प्रशासन को अवैध कैसिनो और इस प्रकार के अनैतिक कृत्यों से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का नाम पता सार्वजनिक करना चाहिए।
    महिला महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट और प्रदेश महिला महामंत्री शोभा बिष्ट ने कहा कि अवैध बार और जुआ के कारण सबसे ज्यादा खतरा हमारी बेटियों के सर पर मंडरा रहा है और हम महिलाओं को अब अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए खुद आगे आना होगा।
    युथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस और युंका विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफ ी ने कहा कि नशा और जुआ हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। एक तरफ सरकार नशे के खिलाफ जंग का एलान करती है वही पर्दे के पीछे से इस प्रकार के अनैतिक कृत्यों को पूरा संरक्षण देती है। पुतला दहन करते समय सभी ने …नाम खोलो नाम खोलो, के नारे के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाये और कहा कि उत्तराखंड को कलंकित और शर्मसार करने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई हो।
    पुतला दहन करने वालो में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी एनबी गुणवन्त, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, जाकिर हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट, मोना शर्मा, सीएम पांडे, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, राजेन्द्र उपाध्याय, अशोक जोशी, गिरीश पांडे, मनोज श्रीवास्तव, तस्कीन अहमद, गीता बहुगुणा, कमला तिवाड़ी, विमला सांगूड़ी, सविता गुरुरानी, पुष्पा नेगी, सौरभ भट्ट, संदीप भैंसोड़ा, अमित रावत, लाल सिंह पंवार, संजय जोशी, नदीम सैफ ी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page