उत्तराखण्ड
दुःखद: बैडमिंटन खिलाड़ी हल्द्वानी निवासी गीता नेगी का निधन, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने शोक जताया
नैनीताल । पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तथा हल्द्वानी निवासी गीता नेगी का नई दिल्ली में निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार थीं। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
गीता नेगी बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी रही। सीनियर वर्ग मे स्पेन सहित राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई । उनके पति डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र तथा पर्यावरण संस्थान कोसी के इकोलाइजिस्ट पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर गिरीश चंद्र सिंह नेगी हैँ। उनका एक पुत्र एवं पुत्री है। गीता नेगी पूर्व में स्पोर्ट्स टीचर रही तथा राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में भी मेडल जीते । 56 वर्षीय गीता नेगी कुछ समय से बीमार थी उनका दिल्ली में निधन हुआ तथा चित्रशिला घाट में अंतिम।संस्कार किया गया।
उनके निधन पर कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी , प्रो नीलू लोधियाल ,डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉक्टर दीपाक्षि जोशी ,प्रो अनिल बिष्ट ,डॉक्टर उमंग सैनी,डॉक्टर पैनी जोशी , डॉक्टर सीमा चौहान डॉक्टर दीपिका पंत ,डॉक्टर रितेश साह ,डॉक्टर युगल जोशी ,प्री आशीष तिवारी सहित डॉक्टर या पी एस पांगती फाउंडेशन की तरफ से डॉक्टर बी एस कालाकोटी ,डॉक्टर एसएस सामंत ,डॉक्टर जी सी जोशी डॉक्टर एन एस बनकोटी , डॉक्टर एस डी तिवारी ,प्रो ललित तिवारी , प्रो नीलू लोधियाल , डॉक्टर मीना पांडे जोशी ,डॉक्टर भावना पांडे , डॉक्टर नवीन पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
