Connect with us

उत्तराखण्ड

नियुक्ति: नागेश गुप्ता बने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक, तमाम प्रकोषठों का गठन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिले में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है। प्रकोष्ठों में संयोजक के साथ-साथ दो सहसंयोजक बनाए गए हैं। प्रकोष्ठों की घोषणा करते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के लिए आकाश गर्ग संयोजक एवं नागेश गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही अनिल भट्ट को भी सहसंयोजक बनाया गया है।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए विमल बिष्ट को संयोजक जमुना प्रसाद जोशी और संदीप गौड़ को सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार विधि प्रकोष्ठ के लिए किशन पांडे संयोजक, योगेश लोहानी उमेश चंद्र भट्ट सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के लिए रविंद्र सिंह रेकुनी संयोजक त्रिवेणी ग्याल, हरीश बेलवाल सहसंयोजक बनाए गए हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए राम तिवारी संयोजक जगमोहन बिष्ट एवं सुशील यादव सहसंयोजक बनाये गए हैँ। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लिए करनाल जगत सिंह जंतवाल संयोजक गोविंद भारती सहसंयोजक, शिक्षक संगठन के लिए अखिलेश धोनी संयोजक हितेश शाह सीमा तिवारी सहसंयोजक, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के लिए पुष्कर मेहरा संयोजक कृष्णानंद शास्त्री जगदीश चंद्र लोहनी सहसंयोजक, गोरखा प्रकोष्ठ के लिए श्यामशाही संयोजक भीम सिंह राणा बालम सिंह सहसंयोजक तथा आर्थिक प्रकोष्ठ के लिए राजेंद्र जोशी संयोजक अमिता अग्रवाल एवं चंदन सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है।

इधर नागेश गुप्ता की सहसंयोजक बनने पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि राहुल झींगरन, वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद बोरा आदि ने शुभकामनायें दी हैँ।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page