Connect with us

उत्तराखण्ड

रंगमंच की तर्ज पर सजेगी ब्लॉक की रामलीला, महिलाओं को भी मिलेगा अभिनय का पूरा अवसर

 

रंगमंच की तर्ज पर सजेगी ब्लॉक की रामलीला, महिलाओं को भी मिलेगा अभिनय का पूरा अवसर

हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक की आम बैठक में इस वर्ष रामलीला के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कमेटी की 15वीं वर्षगांठ की रामलीला शारदीय नवरात्रों के दौरान धूमधाम से आयोजित की जाएगी।

 

 

कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन रंगमंच की तर्ज पर किया जाएगा। खास बात यह होगी कि महिला पात्रों की भूमिका महिलाओं और पुरुष पात्रों की भूमिका पुरुष कलाकारों द्वारा ही निभाई जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को भी अपनी अभिनय प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है।

 

 

बैठक के साथ ही रामलीला की तैयारियों को भी गति दे दी गई। कमेटी की ओर से रामलीला की तालीम शुरू कर दी गई है। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए कलाकारों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

 

कमेटी ने क्षेत्र के सभी लोगों से रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

बैठक में कमेटी के संरक्षक आनन्द बल्लभ जोशी, गणेश दत्त पौड़ियाल, गोकुलानंद जोशी, अशोक भट्ट, नंदन सिंह मावड़ी, महेश चंद्र कुनियाल, त्रिलोक सिंह पतलिया, भास्कर साह, किरीट पाण्डेय, छवि किशोर जोशी, दयाल जोशी, तेजपाल भंडारी, शेखर जोशी, जोगेन्द्र सिंह बोहरा, पंडित कपिल पाण्डेय, उमेश मिश्रा, सुनील तिवारी, राकेश पंत, योगेश भोज, पवन फुलारा, रवींद्र सिंह चुफाल, अजय डंगवाल, जय दुर्गापाल, पंकज रेखाड़ी, पंकज भाकुनी, कृष्णा दुर्गापाल, आयुष पाण्डेय, यशस्वनी जोशी, खुशी जोशी, उपासना जोशी, हर्षवर्धन जोशी, जयवर्धन जोशी, हर्षित जोशी, आराध्या जोशी, आदित्य कुमार, दिव्यांश जोशी, नितिन रावत, सचिन रावत, इशांत जोशी, रुद्र जीना, बिट्टू जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts