Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर के सिमगड़ी पोस्ट ऑफिस में 32 लाख का गबन, शाखा डाकपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर (सिमगड़ी/कमेड़ीदेवी)। सिमगडी पोस्ट ऑफिस के खाताधारकों के विभिन्न बचत योजनाओं के खातों से सम्बन्धित धन का धोखाधड़ी कर गबन करने वाले अभियुक्त को काण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त द्वारा अभी तक लगभग 32 लाख से अधिक धनराशि का किय़ा गया गबन

आम जनता का पैंसा गबन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की सख्त कार्यवाही।

दिनांक: 25.10.2024 को थाना काण्डा में वादी अनिल कुमार व्यास पुत्र मनोहर लाल व्यास निवासी ग्राम वह पोस्ट गादौली तहसील नदबई, जिला भरतपुर (राजस्थान) उम्र 32 वर्ष, हाल-निरीक्षक डाकघर बागेश्वर पूर्वी उपमंडल ने खाताधारकों की शिकायत पर जाचोपरान्त एक किता प्रार्थना पत्र बावत शाखा डाकघर सिमगडी (कमेडी देवी ) में नियुक्त शाखा डाकपाल सुरेंद्र सिंह पंचपाल पुत्र स्वर्गीय गोवर्धन सिंह निवासी ग्राम वह पोस्ट सिमगडी थाना कांडा जिला बागेश्वर उम्र 32 वर्ष जो वर्तमान में कार्यपृथक है, के द्वारा अपनी नियुक्ति दिनांक “13.03.2012” के बाद से शाखा डाकघर सिमगडी (कमेडी देवी) के खाताधारकों के विभिन्न बचत योजनाओं के खातों में खाताधारकों के कूटरचित पासबुक बनाकर एवं अन्य विभिन्न तरीकों से 59 खाता धारकों की धनराशि 25,66950.00 ( पच्चीस लाख छियासठ हजार नौ सौ पचास रुपए) को धोखाधड़ी कर गबन करने तथा शाखा डाकघर सिमगडी की सरकारी नगदी रु 701855/- (सात लाख एक हजार आठ सौ पच्पन रुपए) कम पाए जाने, जांच से अब तक कुल धनराशि 32,68805/- ₹( बत्तीस लाख अड़सठ हजार आठ सौ पाच रुपए ) का गबन किए जाने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0- 19/2024 धारा 409/420/467/ 468/ 471 भादवी बनाम सुरेंद्र सिंह पंचपाल पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष काण्डा के सुपुर्द की गयी।

पंजीकृत अभियोग के तहत मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में अभियोग की गहनता से विवेचना कर गबन की धनराशि की बरामदगी तथा अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्ता के सम्बन्ध में गहनता से विवेचना कर तद्अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष काण्डा को निर्देशित किया गया था। उक्त अभियोग के अनावरण के सम्बन्ध में मु0 उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत होने के महज 12 घंटे के भीतर आज दिनांक 26.10.2024 को उसके घर सिमगडी से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम का विवरण
1- उ0नि0 खुशवन्त सिह – थानाध्यक्ष काण्डा
2- अ0उ0नि0 पदम सिंह- चौकी प्रभारी कमेडी देवी
3- कानि0 114 नपु शेर अकबर खान -थाना कांडा
4-म 0कानि0 ममता- थाना कांडा
5- कानि0 स0पु0 राजकुमार- थाना कांडा

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page