Connect with us

अपराध

होटल कर्मचारी के बेटे अल्मोड़ा के पवन कुमार ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में PCS पास कर बने सहायक आयुक्त राज्य कर

होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में PCS पास कर बने सहायक आयुक्त राज्य कर

अल्मोड़ा। जिले के मटकन्या गांव के मूल निवासी पवन कुमार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवन कुमार का चयन सहायक आयुक्त राज्य कर के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है।

 

 

साधारण परिवार से आने वाले पवन कुमार के पिता नैनीताल के एक होटल में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद पवन ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

 

 

पवन कुमार अपने गांव के पहले अधिकारी बने हैं। उनकी सफलता से मटकन्या गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

पवन का कहना है कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और परिश्रम से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts