Connect with us
डॉ. सरस्वती खेतवाल, जीवंती भट्ट

others

नैनीताल सीट: जीवंती भट्ट का मुकाबला डॉ. सरस्वती से, जानिये दोनों के बारे में

खबर शेयर करें -

नैनीताल नगर पालिका की सीट इस वर्ष महिला सामान्य के लिए आरक्षित हुई है। सरोवर नगरी का चुनावी गणित भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव में अब तक कांग्रेस का ही दबदबा ज्यादा देखने को मिला है। मगर इस बार यहां चुनावी आंकड़ा रोचक होने जा रहा है। भाजपा ने जहां जीवंती भट्ट पर भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जानिए दोनों उम्मीदवारों के बारे में…

जीवंती भट्ट पर भाजपा का भरोसा

सामान्य महिला के आरक्षित हुई नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा ने जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा की संगठनात्मक कार्यकर्ता रही हैं। 18 वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली जीवंती भाजपा महिला मोर्चा की दो बार जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि जीवंती भट्ट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन प्राप्त है। वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब समेत तमाम सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी है। पिछले एक दशक के दौरान उनके द्वारा संगठन हित में किए गए कार्यों का आज उन्हें लाभ मिला है। जीवंती के पति सुशील भट्ट पेशे से डॉक्टर हैं और नैनीताल में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं।

कांग्रेस ने सरस्वती को दिया टिकट

महिला के लिए रिजर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने डॉ. सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। तल्लीताल बाजार निवासी खेतवाल ने पिछली दफा सीट सामान्य रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा था। वह लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं और धार्मिक कार्यों में भागीदारी निभाती आई हैं। रेडक्रॉस से जुड़ीं डॉ. खेतवाल लगभग दो दशकों से अधिक समय से रक्तदाता क्लब से भी जुड़ी हुई है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page