others
नैनीताल का जिलाध्यक्ष कौन, इन 14 लोगों ने की दावेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी का नैनीताल का अगला जिला अध्यक्ष कौन होगा यह जल्दी ही अब तय हो जाएगा। फिलहाल जिला अध्यक्ष बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी में 14 लोगों ने दावेदारी कर दी है। इसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत अन्य लोग शामिल हैं.
जिन लोगों ने दावेदारी करी उनमें प्रताप सिंह बिष्ट के अलावा प्रताप सिंह बोहरा, प्रदीप जेनोटी, मदन मोहन जोशी, संजीव कुंवर, कमलनयन जोशी, अजय राजौर, शंकर कोरंगा, हरिमोहन अरोड़ा, प्रतिभा जोशी, दिनेश खुल्बे, उमेश शर्मा, नवीन चंद्र भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, सचिन शाह शामिल हैं। सभी दावेदारों ने अपने-अपने स्तर से जिला अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है और संगठन से लेकर पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एप्रोच लगाने के लिए कोशिश में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए सारी तैयारी कर ली हैं और जल्द ही इस पर घोषणा हो जाएगी ऐसी संभावना जताई जा रही है। महिला दावेदारों में एकमात्र नाम प्रतिभा जोशी का शामिल है।


