Connect with us

Uncategorized

विवेकानंद अस्पताल में लगा विधिक साक्षरता शिविर

हल्द्वानी। विवेकानंद अस्पताल परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में पीएलवी श्री शैलेश पंत द्वारा *प्राइवेट अस्पतालों* में कार्यरत कर्मचारियों को *एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सहायता योजना-2016 एवं कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ होने वाले यौन दुर्व्यवहार एवं मानसिक शोषण तथा लोक अदालत व अन्य कानूनों की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

शिविर में समाज के वंचित वर्ग को कानून संबंधित वादों के निपटान हेतु प्रदान की जाने वाली निःशुल्क एवं त्वरित सेवा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नर्सिंग इंचार्ज मीना बोरा का विशेष सहयोग रहा एवं समस्त स्टाफ को उनकी उपस्थिति हेतु धन्यवाद दिया गया।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts