Connect with us

उत्तराखण्ड

कोठी, जमीन पड़ेगी अफसरों के गले !! विजिलेंन्स के राडार पर 12 अधिकारी आने के बाद खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : राजस्व और जिला प्रशासन की 12 अधिकारी अब शायद पछता रहे होंगे कि उन्होंने जमीन और कोठी आखिर क्यों ले ली। जितनी उनकी आई है उससे कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने के बाद जाहिर है यह संपत्ति उन्हें परेशान तो करेगी ही। और यहां ऐसा ही होने जा रहा है जब 12 अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर व नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। आरोपों के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंच गया तो आगे कार्रवाई कि बात चली। शुरूआती जांच में हुए खुलासों के बाद शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने इन 12 अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू करने का फैसला लिया तो खलबली मच गई। मामला तब गंभीर हो गया जब जांच के बाद इन अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले और यह तय हो गया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। चूंकि ऐसे मामलों में शासन की अनुमति आवश्ययकहै लिहाजा तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। गड़बड़ी की पुष्टि के बाद इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दे दिए।

सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में 12 अधिकारी आए हैं। खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page