Connect with us

उत्तराखण्ड

न्याय पंचायत बसौली की न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं 2023 का आयोजन

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज सुनौली ताकुला के संयोजन में न्याय पंचायत बसौली की न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं 2023 का आयोजन 8 एवं 9 नवंबर 2023 को श्रीराम विद्या मंदिर ई का डोटियालगांव के खेल मैदान में किया गया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ न्याय पंचायत संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सनौली श्री नीरज जोशी मुख्य अतिथि श्री हेमंत आर्य प्रधान प्रतिनिधि प्रधानाचार्य श्री राम विद्या मंदिर श्री नवल पंत जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन श्री गोविंद सिंह भंडारी के द्वारा किया गया। न्याय पंचायत खेल समन्वयक श्री बलदेव किशन तिरूवा द्वारा बच्चों को खेल के नियम बताए गए तथा U-14 एवं U-17 के सभी खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न करने के पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में श्री मोहन सिंह श्री संग्राम सिंह श्री कमल किशोर भट्ट श्री दीपक कुमार श्री भास्कर कुमार श्री गणेश शर्मा श्री कुंदन सिंह बिष्ट श्री फरीद अहमद श्रीमती शशि जोशी श्रीमती निर्मला रावत श्रीमती बीना आर्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी विनीता आर्य का योगदान रहा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page