Connect with us

Weather

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली, ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, फिर येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में देर शाम आज फिर मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी देर रात्री तक बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम को देखते हुए डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट गरहने के निर्देश दिए हैं।

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हुई। वहीं यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी जारी है। उधर, निचले इलाकों में भी बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलेगा। जबकि, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। फरवरी की शुरुआत में साल की पहली बर्फबारी हुई थी।

इसके बाद 4-5 फरवरी के बाद प्रदेशभर में मौसम साफ होने लगा था। दिन में चटक धूप खिलने से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होने लगा था। ऐसे में एक बार फिर मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in Weather

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page