Connect with us
रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान 2 युवक और 4 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली हैें।

Uncategorized

उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवक और 4 कॉल गर्ल आपत्तिजनक हालत में मिले

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर हरिद्वार जिले के रुड़की शहर से है, जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान 2 युवक और 4 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली हैें। पुलिस ने सभी को कोतवाली लाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आज सुबह उनका पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।

आपको बता दें कि रुड़की शहर के कई होटलों में बीते काफी वक्त से देह व्यापार का धन्धा खूब फल फूल रहा है। दिल्ली, मेरठ व देहरादून से दर्जनों युवतियां यहां आकर देह व्यापार के धंधे में लिप्त है।

स्थानीय पुलिस व हयूमन ट्रैफिकिंग सेल भी कई बार इन काॅल गर्ल्स और उनसे धंधा कराने वाले लोगों को जेल भी भेज चुका है, मगर क्षेत्र में देह व्यापार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देखना है कि आगे क्या होता है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts