others
अहम पद मिला तो बढ़ा कद: महिला उद्यमिता परिषद अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने मेहनत के दम पर अधिकार से पाया महत्वपूर्ण दायित्व
हल्द्वानी। महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी आगमन पर रेनू अधिकारी का यहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपाइयों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।










कुसुमखेड़ा से शुरू हुए जुलूस से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेनू अधिकारी ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग का विकास करती है। कहा कि पहाड़ से मैदान तक महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी, डॉ. संजय जुयाल, गिरीश गुप्ता, रमेश शर्मा, हेमलता पिंगल आदि रहीं।

