Connect with us

उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में महिला जज का शव फंदे से लटका मिला

खबर शेयर करें -

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा खोला तो अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तर प्रदेश

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page