Connect with us

अजब-गजब

बड़ी खबर: देखिये चाँद की सतह पर लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर, इसरो ने जारी की तस्वीर

खबर शेयर करें -

बंगलुरु। चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम के उतरने के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई है जिसे रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त की सुबह भेजा है। स्माइल प्लीज कहते हुए रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की है तस्वीर ली है जिसे इसरो ने जारी किया है।

चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर ली है। इसरो ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘स्माइल प्लीज!’ इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है। इसरो ने बताया कि रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को भारतीय समयनुसार सुबह 7.35 बजे यह तस्वीर खींची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी ऑफिस में ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज में एंट्री बंद, बताई ये वजह

इधर रोवर ने की चांद पर सल्फर होने की पुष्टि की है। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन लगातार चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां भेज रहा है। चांद की सतह पर घूम रहे चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है। अंतरिक्ष विज्ञानी टीवी वेंकटेशवरन ने बताया कि ‘रोवर ने चांद पर कुछ विशेष तत्वों की खोज की है। अभी यह चांद की सतह पर और जगह जाएगा और तत्वों की कंपोजिशन और कंसंट्रेशन की जानकारी हासिल करेगा।’

यह भी पढ़ें 👉  समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in अजब-गजब

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page