Connect with us

Uncategorized

यहां उत्तराखण्ड में धर्मांतरण के मामले ने पकड़ा तूल, बाजार बंद, सात लोगों पर एफआईआर

देहरादून। बीते दिन देवढुंग क्षेत्र में एक एनजीओ के नवनिर्मित भवन में एक समारोह आयोजित किया गया था, तभी का है। जिसमें बाहर से आए धर्म विशेष के लोगों ने नेपाली मूल के करीब एक दर्जन लोगों सहित कुछ स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर सामूहिक धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पूरे मामले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने विश्व हिंदु परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत की तहरीर पर नेपाली मूल के जगदीश सहित ईसाई मिशनरी के कुल सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरी ओर भाजपा सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकाले और जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लालच देकर धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इधर धर्मातंरण के विरोध में पुरोला के व्यापारियों ने एक घंटे बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना था कि देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ बड़कोट सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में ईसाई मिशनरी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना जारी है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts