Connect with us
Heatwave Warning मौसम विभाग ने बिहार ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा कुछ राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Weather

मौसम अपडेट(Heatwave Warning): अब लू के थपेड़े झेलने के लिए रहें तैयार, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में हीट वेव की चेतावनी

खबर शेयर करें -

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। आने वाले दिनों में लोग लू के थपेड़े झेलने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में लू चल सकती है। वहीं, इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

इन इलाकों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 15 अप्रैल और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  उड़ता उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए चरस तस्कर बना पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मी

कब घोषित होती है हीट वेव या लू?

यदि किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री तक पहुंचता है तो हीट वेव घोषित किया जाता है। वहीं, पहाड़ों में 30 डिग्री और तटीय इलाकों में 37 डिग्री पारा पहुंचने पर लू चलने लगती है। लू का स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर किसी इलाके में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ऋषिकेश दिल्ली यूपी से हरिद्वार आने वाले लोग ध्यान दें, ट्रैफिक प्लान पढ़कर ही करें यात्रा

1901 के बाद फरवरी सबसे गर्म

मौसम विभाग ने बताया कि साल 2023 में फरवरी का महीना 1901 के बाद सबसे गर्म महीना था। हालांकि, मार्च के महीने में हुई बारिश से तापमान नियंत्रण में आया। पिछले साल 2022 में मार्च का महीना 121 सालों में सबसे गर्म और सूखा था। इसी साल अप्रैल का महीना 1901 के बाद से तीसरा सबसे गर्म महीना साबित हुआ।

सामान्य रहेगा मानसून

इससे पहले, मौसम विभाग ने देश में मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने इस साल औसत 96 फीसदी बारिश की भी संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि मानसून पर अल नीनो का असर पड़ता है, लेकिन यह कहना कठिन होगा कि इसके कारण बारिश कम होगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

More in Weather

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page