Connect with us

others

हल्द्वानी: मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट बने मंडल अध्यक्ष, 17 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आखिरकार भाजपा ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बुधवार देर शाम नैनीताल जिले के 17 मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी। आठ मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उसके साथ ही अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द नए जिला अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्ति हो जाएगी।

पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के अनुसार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल के लिए नवीन पपोला को अध्यक्ष और बलवंत खोलिया को प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी तरह लालकुआं मंडल के लिए अरुण जोशी को अध्यक्ष व मुकेश सिंह को प्रतिनिधि, हल्दूचौड़ मंडल के लिए विजय रोहित दुमका अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट प्रतिनिधि होंगे।

भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा मंडल के लिए मनोज सुवाल अध्यक्ष, शिवदत्त प्रतिनिधि, रामगढ़ मंडल के लिए अंकित पांडे अध्यक्ष, योगेश चंद कबडवाल प्रतिनिधि, नैनीताल विधानसभा केमधुकर क्षोत्रियसंदीप सनवालबेतालघाट मंडल के लिए प्रताप सिंह बोरा अध्यक्ष, तारा भंडारी प्रतिनिधि, गरमपानी मंडल के लिए नीरज बिष्ट अध्यक्ष, शोबन सिंह बिष्ट प्रतिनिधि, भवाली मंडल के लिए हिमांशु बिष्ट अध्यक्ष, राहुल चौहान प्रतिनिधि, नैनीताल ग्रामीण के लिए सुरेश चंद्र उप्रेती अध्यक्ष, पान सिंह खनी प्रतिनिधि, नैनीताल नगर मंडल के लिए नितिन कार्की अध्यक्ष और आनंद सिंह बिष्ट प्रतिनिधि बनाए गए हैं।

इसी तरह हल्द्वानी विधानसभा के काठगोदाम मंडल के लिए नीरज बिष्ट अध्यक्ष, मुन्नी विष्ट प्रतिनिधि, हल्द्वानी मंडल के लिए मधुकर श्रोत्रिय अध्यक्ष, दिनेश सिंह प्रतिनिधि, कालाढूंगी विधानसभा के लामाचौड़ मंडल के लिए संदीप सनवाल अध्यक्ष, गणेश साह प्रतिनिधि, कालाढूंगी मंडल के लिए विक्रम जन्तवाल अध्यक्ष और कविता वालिया प्रतिनिधि, रामनगर विधानसभा के रामनगर ग्रामीण मंडल के लिए घनश्याम शर्मा अध्यक्ष व राजेंद्र सैनी प्रतिनिधि और मालधनचौड़ मंडल के लिए प्रेमचंद आर्य अध्यक्ष व दीपा भारती प्रतिनिधि तय किए गए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप विष्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेष बिठौरिया, मुखानी, कोटाबाग, पीरुमदारा, रामनगर नगर, भीड़ापानी, धारी और भीमताल मंडल के अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द ही होगी।

हल्द्वानी। भाजपा में जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। 28 फरवरी को हलानी स्थित संभाग कार्यालय में में नए जिलाध्यक्ष के नाम पर रायशुमारी होनी है, लिहाजा सभी दावेदारों ने खेमाबंदी शुरू कर र दी दी है। रायशुमारी के लिए तीन सदस्यीय दल योहां पहुंचेगा।भाजपा में जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता होता है। नवंबर 2022 में प्रताप बिष्ट को पार्टी हाईकमान ने नैनीताल का जिलाध्यक्ष बनाया था। नवंबर 2025 में उनका कोर्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन हाईकमान इस बार समय से पहले ही जिलाध्यक्ष का चुनाव करा रहा है। जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों में वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अलावा चंदन बिष्ट, प्रदीप जनौटी, दिनेश खुल्बे, नवीन भट्ट, अजय राजौर, संजीव कुंवर हरिमोहन अरोरा, शंकर कोरंगा के नाम चर्चा में हैं। रायशुमारी को आने वाले दल में केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल समेत भाजपा के दो वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष पद के कई दावेदार देहरादून में कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page