Connect with us

Kasturi News

अपराध

हल्द्वानी : नशे की ओवरडोज में गई 23 वर्षी युवक की जान, तीन बहनों का इकलौता भाई था युवक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी 23 वर्षीय शुभ दिवाकर का शव बृहस्पतिवार देर शाम पीलीकोठी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शुभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं और घटनास्थल से भी नशे से संबंधित सामान बरामद हुआ है।

 

शुभ दिल्ली में एक निजी नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी अपने घर कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 आया था। उसकी मां यहां किराए पर रहकर घरों में काम करती हैं। शुभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों को बृहस्पतिवार देर शाम किसी परिचित ने शुभ के पीलीकोठी के पास पड़े होने की सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके परिचितों ने स्वीकार किया कि वह नशे की गिरफ्त में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

नशे की लत ने ली जान

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुभ बुधवार शाम घर से निकला था। रात में परिजनों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उससे संपर्क हो नहीं पाया। उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं। जिस जगह शुभ का शव मिला, वहां इंजेक्शन और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। यह सभी साक्ष्य नशे की ओवरडोज की ओर इशारा करते हैं।

 

युवक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। हर बिंदु से मामले की जांच की जा रही है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।-अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts