Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस में घमासान: ठुकराल के ‘देवी’ बयान पर भड़कीं मीना शर्मा, बोलीं—अब माफी नहीं, जवाब मिलेगा

खबर शेयर करें -

कांग्रेस में घमासान: ठुकराल के ‘देवी’ बयान पर भड़कीं मीना शर्मा, बोलीं—अब माफी नहीं, जवाब मिलेगा

रुद्रपुर। कांग्रेस में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की एंट्री के बाद सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी की महिला नेता मीना शर्मा खुलकर विरोध में आ गई हैं और दोनों नेताओं के बीच विवाद अब तीखी बयानबाजी में बदल चुका है।

दरअसल, ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विवाद को शांत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ठुकराल कहते हैं कि मीना शर्मा ब्राह्मण समाज से आती हैं और उन्हें ‘देवी समान’ माना जाना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वह उनके पैर छूकर माफी मांगने को भी तैयार हैं। ठुकराल का कहना है कि विवाद को खत्म कर सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

लेकिन ठुकराल का यह नरम रुख मीना शर्मा को रास नहीं आया। उन्होंने इस पर तीखा पलटवार करते हुए साफ कहा कि अब माफी का कोई मतलब नहीं रह गया है। मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि जब उनका विवादित ऑडियो सामने आया था, तब ठुकराल ने उसे एआई और डीपफेक बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की थी।

मीना शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा, “अगर माफी मांगनी थी तो उसी वक्त मांगते, जब सच सामने आया था। अब इस तरह की बातें करना केवल दिखावा है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “गर्दन काटकर उस पर पगड़ी रख देने से न्याय नहीं हो जाता।”

इस पूरे विवाद ने कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों को खुलकर सामने ला दिया है, जहां व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप अब राजनीतिक टकराव का रूप ले चुके हैं। पार्टी नेतृत्व के लिए यह मामला अब सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि संगठनात्मक चुनौती बनता जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts