Connect with us

Uncategorized

यहां शादी वाले घर में आग लगने से झुलसे चार लोग

हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में एक मकान में आग लगने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं 4 लोग झुलस गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट पर बताई जा रही है। क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार लाइन नंबर अट्ठारह स्थित हसीन अहमद के घर शादी का आयोजन था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें चार बच्चे झुलस गए। जिन्हें उपचार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घर अंदर गली में होने के कारण थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts