Connect with us

others

पूर्व गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय निर्विरोध AIPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री नागर रहे उत्तराखंड से

खबर शेयर करें -

  • दो दिवसीय चुनाव सम्पन्न

नई दिल्ली। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र नागर ने बताया की परिषद का राष्ट्रीय चुनाव 14-15 दिसंबर पंचायत धाम मयूर विहार दिल्ली मे सम्पन्न हुआ,जिसमे परिषद के अध्यक्ष पद एवम 10 कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सुबोध कांत सहाय पूर्व गृहमंत्री भारत सरकार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके साथ ही 10 कार्यसमिति सदस्यों मे *चिदंबरम रेड्डी आंध्र प्रदेश, परिमल रॉय बिहार, परेश कुमार बी देसाई गुजरात, फ्रांसिस फरनाडिस गोवा, कुल राकेश पंत हिमाचल प्रदेश, सुंदरी तिर्की झहराखंड, संदीप गुल्वे महाराष्ट्र, अशोक चौहान यू पी, टी. अरुणा कुमारी तेंगलाना, डी पी रॉय पचिम बंगाल* से निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा की देख रेख मे मे सम्पन्न हुआ।

श्री शर्मा ने बताया 14 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया को पुर्ण किया गया तथा 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत का कार्यक्रम किया गया। *पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र नागर* ने बताया की मा. अध्यक्ष सुबोध कांत और कार्यसमिति सदस्यों द्वारा जल्द ही पुन पूरे भारत देश मे राष्ट्रीय व प्रदेश इकाई का गठन किया जायेगा। कार्यक्रम मे विधायक सुरेश भेठा, पूर्व सांसद डी पी रॉय, पूर्व सांसद विष्णु सिन्हा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान,ध्यानपाल सिंह,पूर्व महासचिव अनिल शर्मा,पूर्व सचिव बहादुर सिंह तोमर, पंचायत संदेश के संपादक बद्री नाथ,राजवीर सिंह राठी, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट तेज प्रताप सिंहा ,सुनहरी लाल यादव आदि अलग-अलग प्रदेशो के अध्यक्ष व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page