Connect with us

देहरादून

पूर्व हल्द्वानी मंडी अध्यक्ष मनोज साह की भाजपा में वापसी

खबर शेयर करें -

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा नेता व हल्द्वानी मंडी के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह की आज भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय शाह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महामंत्री संगठन अजय कुमार ने उन्हें वह उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।

बता दे कि बीते विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने से नाराज मनोज साह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2022 में भीमताल विधानसभा से चुनाव लड़ा और 5599 वोट लाये। इस बीच तमाम भाजपाइयों की पार्टी में वापसी के क्रम में आज मनोज साह की भी वापसी हो गई।

बता दें कि मनोज शाह छात्र राजनीति से ही एबीवीपी से जुड़े रहे छात्र संघ महासचिव से भाजपा के कई बड़े पदों पर वह रह चुके हैं। मनोज दो बार मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं।

देहरादून में पार्टी में वापसी के बाद मनोज साह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं से मुलाकात की। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए वह लोकसभा चुनाव में पूरी जी जान से काम करेंगे। भाजपा प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतकर 400 का आंकड़ा पार करेगी। इस दौरान उनके साथ रविंद्र कर्नाटक, त्रिलोचन भट्ट, भीम सिंह बिष्ट, आन सिंह मेहता, रोशन लमगड़िया, गोपाल धैला, हरीश आर्य, भुवन साह, नारायण ढेला, कुंदन बोरा, रतन सिंह बोरा, आलम सिंह नदगली समेत तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in देहरादून

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page