Connect with us

अपराध

टाडा जंगल से बेल बाबा तक खौफ : रुद्रपुर से लौट रहे एई पर हमला, पीछा कर रोकी गाड़ी—मारपीट के बाद लूटा

खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर से लौट रहे एई पर हमला, पीछा कर रोकी गाड़ी—मारपीट के बाद चेन लूटने का आरोप

 

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात पेयजल निगम के सहायक अभियंता उमेश चंद्र जोशी के साथ बुधवार देर रात मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो वाहनों में सवार युवकों ने उनका पीछा कर उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और सोने की चेन भी छीन ली। इस मामले में टीपीनगर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हल्द्वानी कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, वार्ड 56 निवासी लता जोशी ने बताया कि उनके पति उमेश चंद्र जोशी रुद्रपुर से ड्यूटी खत्म कर अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे टांडा जंगल के पास उनकी गाड़ी को पीछे से एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस अचानक हुई घटना से घबराकर उन्होंने अपनी कार तेज कर दी और हल्द्वानी की ओर बढ़ गए।

तहरीर में यह भी कहा गया है कि स्कॉर्पियो और एक अन्य वाहन में सवार युवक लगातार उनका पीछा करते रहे। बेलबाबा के पास पहुंचने पर आरोपियों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद उन्होंने उमेश चंद्र जोशी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान हमलावर दो तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए और उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मामले में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लिया और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts