उत्तराखण्ड
तबादले: पंकज उपाध्याय बने अपर जिलाधिकारी उधमसिंघनगर, अभिषेक त्रिपाठी सीडीओ टिहरी


शासन ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। महा प्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल उधम सिंह नगर बनाया गया है। रविंद्र कुमार जुआठा डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर भेजे गए हैं। चंद्र सिंह इमलाल संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल से गन्ना निदेशक काशीपुर भेजे गए हैं।


