Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव से पहले घर वापसी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने भीमताल विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ताओ की घर वापसी करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

भाजपा कुमाऊं सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में रघुवर दत्त जोशी के नेतृत्व में धारी , रामगढ़ , ओखलकांडा ,नाई ,खनस्यू ,पटलोट,पोखरी ,सुनकोट ,गहना ,पहाड़पानी ,नौकुचियाताल ,कसियालेख ,गुनिगाव क्षेत्र से पहुंचे पूर्व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बिगत विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने पर पार्टी ने निष्कासित कर दिया था , हालांकि सभी घर वापसी करने वाले 34 कार्यकर्ता पूर्व में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी रह चुके हैं ।पूर्व के भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं की घर वापसी करते हुए सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा , भावावेश में आकर भाजपा का कार्यकर्ता भटक गया था , लम्बे समय तक जिन कार्यकर्ताओ ने पार्टी को अपनी मेहनत से सींचा था आज उनकी घर वापसी पर उनको खुशी है। आगामी लोक सभा चुनावों में घर वापसी कर रहे कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट को वापस भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश संयोजक सदस्यता अभियान गोविंद सिंह बिष्ट , लोकसभा कलस्टर सह प्रभारी प्रदीप बिष्ट ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट , निवर्तमान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा , महामंत्री नवीन भट्ट रंजन बर्गली , खीमानंद शर्मा, कमल पांडे, विनोद मेहरा ,कमल मुनि , कैलाश चंद्र गुणवंत , हेमन्त बिष्ट , दीपक मेलकानी ,लाखन मेहरा , गोविंद गुणवंत , राजेन्द्र जीना , मदन सिंह बोरा , यशवंत सिंह बोरा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page