Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस: नैनीताल लोकसभा सीट से दीपक बल्यूटिया के हाथ आ सकता है टिकट, आज उत्तराखंड की सीटों पर घोषणा, ये हैं दावेदार

खबर शेयर करें -

सोमवार का दिन उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। तमाम नाम की छटनी और पैनल में नाम जाने के बाद संभव है कि आज दिल्ली में कांग्रेस की तरफ से उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से इस बार दीपक भालोठिया का नाम प्रबल संभावित दावेदारों में सामने आ रहा है।

नई दिल्ली में टिकट को लेकर होने वाली मंत्रणा में आज एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसमें उत्तराखंड के अलावा भी तमाम अन्य राज्यों में कांग्रेस सीटों की घोषणा कर सकती है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी शामिल होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में कांग्रेस ने 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

माना जा रहा कि बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। भाजपा टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा सीट प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए मोर्चा संभाल लिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों पर 16 नाम तय किए गए। केंद्रीय चुनाव समिति भी इनमें से ही पांच नामों पर मुहर लगाएगी।पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब इस सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला दावेदारों में शामिल हैं, जबकि हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के नाम चर्चा में हैं।

टिहरी सीट से पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह सिंह, विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला, नवीन जोशी टिकट पर दावा कर रहे हैं। नैनीताल सीट पर विधायक भुवन कापड़ी, दीपक बलूटिया, रणजीत सिंह रावत, अल्मोड़ा में यशपाल आर्य व प्रदीप टम्टा के नाम की चर्चा है। हालांकि नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने भी अपनी दावेदारी पूर्व में ही जाता दी है।

प्रीतम और माहरा ने की चुनावी मुद्दे पर मंत्रणा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। लगभग पौन घंटे तक दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रीतम सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है, पर प्रीतम सिंह सार्वजनिक रूप से चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page