others
बधाई: उत्तराखंड ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बने शेखर त्रिपाठी
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बन गए हैं। अभी तक वह रुद्रपुर में तैनात थे।
हल्द्वानी निवासी शेखर त्रिपाठी ने हल्द्वानी में भी तमाम स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं। सरल स्वभाव की श्री त्रिपाठी के मुख्य अभियंता बनने पर तमाम लोगों ने शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर को प्रमोट करने में श्री त्रिपाठी का बहुत योगदान रहा है। फोटो: शेखर त्रिपाठी के मुख्य अभियंता बनने पर उन्हें सम्मानित करते हल्द्वानी में उनके स्नेही पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा, क्वींस पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अनिल सिंह, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष रमेश शर्मा, नवनीत कुमार आदि।


