others
गज़ब: देहरादून से पैदल ही मसूरी पहुंच गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अंदाज में
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा अलग अंदाज में नजर आते हैं। रविवार को भी उनके अंदाज की खूब चर्चा हुई। सीएम सुबह पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी रोड पर ट्रेकिंग के लिए निकले। इस दौरान लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। सीएम धामी शहंशाही आश्रम से पैदल ओल्ड राजपुर रोड होते हुए झड़ीपानी (मसूरी) पहुंचे। यहां उन्होंने चाय की चुस्की के साथ खूबसूरत वादियों का भी दीदार किया। साथ में रूट पर दिखने वाली समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से बात की।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/1002494126.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/1002494125.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/1002494127.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/1002494128.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/1002494129.jpg)
सीएम ने कहा कि यह ट्रेक न केवल साहसिक गतिविधियों का हिस्सा है, बल्कि इस यात्रा के दौरान प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, शुद्ध हवा और शांत वातावरण का भी अनुभव होता है।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)