others
मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में, प्रशासन ने चाक चौबंद की व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री गोलापुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुशील तिवारी अस्पताल में भीमताल बस दुर्घटना के घायल लोगों से मिलेंगे। उनके सुशीला तिवारी दौरे को देखते हुए यहां सुविधाएं चाक चौबंद की गई हैं। मुख्यमंत्री धामी दोपहर बाद 2:10 पर एफटीआई हेलीपैड में उतरेंगे। यहां से वह 2:30 बजे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर गजलों का हाल-चाल जानेंगे। 3:05 में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापुर पहुंचकर यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।