Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून से बड़ी खबर: मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून से बड़ी खबर: मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों की निगरानी और जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के पर्यवेक्षण के लिए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर अलग-अलग मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, श्री गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, श्री सुबोध उनियाल को देहरादून, श्रीमती रेखा आर्य को पिथौरागढ़, श्री सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, श्री खजान दास को नैनीताल, श्री भरत चौधरी को चमोली एवं चंपावत, श्री मदन कौशिक को पौड़ी, श्री प्रेमचंद अग्रवाल को उधमसिंहनगर तथा श्री राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के अनुसार, ये सभी मंत्री अपने-अपने आवंटित जनपदों में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जिला स्तरीय समितियों के कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करेंगे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts