Connect with us

others

अपडेट: बड़ी खबर, बिग बिग ब्रेकिंग: दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, उप मुख्यमंत्री के नाम पर अभी कोई ऐलान नहीं

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली में अब रेखा गुप्ता के सिर पर मुख्यमंत्री के पद का ताज सज गया है. भाजपा विधायक दल की बैठक में अभी-अभी यह तय हो गया है की रेखा गुप्ता दिल्ली का राजकाज संभालेंगे। 2 घंटे की कशमकश के बाद आखिरकार अभी-अभी इस वक्त यह तय कर लिया गया है की रेखा गुप्ता का नाम अब औपचारिक ऐलान ही बाकी है।

रेखा गुप्ता नई दिल्ली में शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी है। उनके नाम का प्रस्ताव प्रवेश वर्मा ने रखा जो कि खुद भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे और प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को इस विधानसभा चुनाव में पराजित किया था। महिला मुख्यमंत्री का होना ही रेखा गुप्ता के पक्ष में सबसे बड़ा तोहफा रहा और भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह तय कर दिया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए उनका पैमाना यह नहीं है कि कौन कितनी बार विधायक बना है बल्कि वह इसमें जातीय समीकरणों के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनाव और उससे संबंधित तमाम बातें देखती हैं।

अब यहां लोग इस बात की भी प्रतीक्षा कर रहे थे कि शायद डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान होगा। मगर भाजपा ने अभी डिप्टी सीएम के नाम का कोई ऐलान नहीं किया है। मगर इतना तो तय आना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।

और अभी-अभी भाजपा के पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान भी कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम तक पहुंची है। दिल्ली विश्वविद्यालय में वह सचिव भी रह चुकी हैं। कल दोपहर 12:00 दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी जिसमें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है। दिल्ली में रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री होगी। इससे पहले कांग्रेस से शीला दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी से सुषमा स्वराज और आम आदमी पार्टी से आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है।

27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी इस बार सत्ता में आई है तो उसने फिर से महिला को ही मुख्यमंत्री बनाया क्योंकि 27 वर्ष पूर्व जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में विधानसभा का चुनाव हारी थी उस वक्त सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री थी। अभी-अभी यह भी ताई हुआ है कि दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय पर्यवेक्षकों और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के साथ उपराज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे क्योंकि कल को ही शपथ ग्रहण समारोह होना है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page