उत्तराखण्ड
बड़ी खबर : ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री होते ही रुद्रपुर से मीना शर्मा ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा
रुद्रपुर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली में पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दो प्रमुख नेताओं राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल की पार्टी में शामिल होने को आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, ठुकराल की एंट्री के तुरंत बाद रुद्रपुर से कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस संबंध में प्रेसवार्ता कर अपने फैसले की जानकारी मीडिया को दी।
कांग्रेस की इस नई सियासी चाल से रुद्रपुर में आगामी चुनावों के समीकरण बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।