Connect with us

Kasturi News

अपराध

बड़ी खबर: 15 साल पुराना विस्फोटक होटल में छिपाकर रखा, बागेश्वर पुलिस का बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर: 15 साल पुराना विस्फोटक होटल में छिपाकर रखा, बागेश्वर पुलिस का बड़ा खुलासा

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कपकोट क्षेत्र के लीती गांव में एक होटल के अंदर वर्षों से विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 104 जिलेटिन रॉड्स बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधि का शक हुआ। तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में जिलेटिन (बारूद) बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बरामद विस्फोटक पर “राज जैल 90” लिखा हुआ था, जो औद्योगिक उपयोग में आने वाला हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक माना जाता है।

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पान सिंह (52) ने बताया कि करीब 15 साल पहले सड़क निर्माण कार्य के दौरान वह विस्फोटक गोदाम की देखरेख करता था। काम खत्म होने के बाद बचा हुआ बारूद उसने गैरकानूनी तरीके से अपने पास ही रख लिया और बाद में उसे होटल में छिपाकर रख दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ता बुलाया। ऊधमसिंह नगर से पहुंची टीम ने स्निफर डॉग की मदद से पूरे इलाके की जांच की, ताकि कहीं और विस्फोटक छिपा न हो।

पुलिस के मुताबिक बरामद जिलेटिन काफी पुराना है, लेकिन फिर भी अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक हो सकता था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे नियमानुसार नष्ट किया जाएगा।

आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब उस ठेकेदार और अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, जो उस समय निर्माण कार्य से जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लापरवाही और अवैध भंडारण की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts