Connect with us

others

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी नगर निगम के लिए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने पेश की दावेदारी, समर्थकों संग पहुंचे भाजपा कार्यालय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। और जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी में मेयर प्रत्याशी को लेकर घमासान होने वाला है। मेयर सीट के लिए आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने दावेदारी पेश कर दी है।

नगर निगम में प्रत्याशी चयन को लेकर गुरुवार को यहां पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षकों के सामने गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट का कहना था कि पार्टी में हर एक कार्यकर्ता को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने भी आवेदन किया है उन पर पार्टी विचार करेगी और योग्य प्रत्याशी को नगर निगम में टिकट देगी।

इस पूरे मामले में रोचक प्रसंग यह है कि ओबीसी के नेता नवीन चंद्र वर्मा ने कल ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। माना जा रहा है कि नगर निगम में टिकट मिलने को लेकर निश्चिंत होने के बाद ही नवीन वर्मा ने पार्टी ज्वाइन की है। उधर जब भाजपा के कार्यकर्ताओं को पता चला कि गजराज सिंह बिष्ट अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आ रहे हैं तो उनके समर्थकों ने कल से ही सोशल मीडिया पर उनकी दावेदारी के लिए जोर लगा दिया। हालांकि आज दोपहर तक भी यह तय नहीं था कि गजराज सिंह बिष्ट भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। मगर अब उनके नगर निगम में टिकट को लेकर दावेदारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए यहां प्रत्याशी घोषित करने को लेकर अब अनिश्चितता की स्थिति बनेगी यह तय है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page